आगरा में सनसनीखेज वारदात, पत्नी सहित सराफा कमेटी के अध्यक्ष की निर्मम हत्या

आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां सराफ और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह दोनों के शव मकान में पड़े मिले। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। 


शमसाबाद निवासी सराफ मुकलेश सराफा कमेटी के अध्यक्ष थे। शुक्रवार रात को मुकलेश गुप्ता (60) और उनकी पत्नी लता (55) की हत्या कर दी गई। घटना का पता तब चला जब शनिवार सुबह नौकरानी काम करने पहुंची। 

मकान का दरवाजा खुला था। नौकरानी ने अंदर जाकर देखा तो वो चीख पड़ी। मुकलेश और लता के शव कमरे में पड़े थे। सामान अस्त-व्यस्त था। नौकरानी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए।