सनातन संस्कृति में होने वाली पूजा-पद्धति या कर्मकांड ऐसे ही नहीं होते हैं। इनके पीछे एक खास महातम्य छिपा हुआ होता है जो तर्क संगत और विज्ञान आधारित है। फिर चाहें वह तिलक लगाना हो, पैर छूना, तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाना हो या यज्ञ-हवन करना हो। इनके सबके पीछे वैज्ञानिक कारण छिपा हुआ है। इन्ही में से एक खास वैदिक परंपरा है - हाथ में कलावा बांधना। कलावा को मौली भी कहते हैं। पूजा के दौरान हाथों में लाल या पीले रंग का कलावा बांधने का चलन है। इसके अलावा किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करते समय या नई वस्तु खरीदने पर हम उसे कलावा बांधते हैं।
क्या कलावा बांधने के फायदे जानते हैं आप!